Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
गांव बालू में शहीद स्मारक से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
कलायत (रवि जैस्ट) : थाना कलायत तथा एंटी नारकोटिक सैल पुलिस द्वारा गांव बालू में शहीद की प्रतिमा को खंडित करने के मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव बालू निवासी मिठून को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थाना कलायत से जांच अधिकारी पीएसआई पंकज ने बताया कि ग्राम पंचायत बालू के सरपंच दिनेश कुमार की शिकायत अनुसार रात 16/17 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान रोड बस स्टैंड के पास स्थित शहीद कर्मचंद की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था, जिससे गांववासियों व सैनिक संगठनों की भावनाओं को ठेस पहुंची। शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को घटनास्थल की निशानदेही के लिए गांव बालू ले जाया गया तथा घटनास्थल की निशानदेही करवाई गई। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।