Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ में देर रात मुठभेड़; बदमाश की तलाश में पुलिस ने की घेराबंदी, इलाके में दहशत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 18 May । सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे सोमवार देर रात पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। अचानक चली गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को एक संदिग्ध अपराधी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना सेक्टर-43 बस स्टैंड के पिछले हिस्से में हुई, जहां देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आरोपित घायल हुआ है या मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।