Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction game
New Delhi: दिल्ली ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सरकार के प्रयासों से दिल्ली शीर्ष पर पहुंची - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी सख्त, पावर यूटिलिटी के CMD व डायरेक्टर तलब Surat: सूरत सिविल अस्पताल में मंत्री के निरीक्षण के बाद अधिकारियों पर गिरी गाज, डॉ. धारित्री परमार का तबादला चर्चा में Srinagar: जम्मू-कश्मीर में सिक्किम दिवस की झलक, भाईचारे का संदेश दिया गया Hisar: सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना Jammu: नीट अभ्यर्थियों के लिए कुलपति प्रो. संजीव जैन का प्रेरणादायक संदेश Hisar: मंत्री रणबीर गंगवा का सादगी भरा कदम, सरकारी खर्च में कटौती के लिए काफिला कम किया 140वें जश्न में जहर? कर्मचारियों को एक्सपायर्ड ड्रिंक, आवाज उठाने पर नौकरी गई Ludhiana: 97.07% अंक हासिल कर अगस्त्या सहगल बने जिले में तीसरे, डीपीएस में दूसरा स्थान Ludhiana: सेहत विभाग की डेंगू से कागजी लड़ाई“ हर शुक्रवार डेंगू ते वार" बाकी दिन आराम ! Ludhiana: लुधियाना में एमएसएमई के ग्रीन ट्रांजिशन पर कार्यशाला आयोजित, उद्यमियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी Hoshiarpur: प्रशासन अलर्ट, बोरवेल हादसों को रोकने के निर्देश ​Jagraon: नामांकन का आखिरी दिन: जगरांव में चुनावी पारा हाई, 23 वार्डों की चुनावी तस्वीर 19 मई को होगी साफ
Logo
Uturn Time
रेखा गुप्ता ने सरकार के प्रयासों को बताया सफलता का कारण
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते लॉजिस्टिक्स सुगमता के क्षेत्र में दिल्ली ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, परिवहन व्यवस्था में सुधार, डिजिटल प्रक्रियाओं को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कदमों ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को जानकारी दी कि लीड्स इंडेक्स राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स सेवाएं, नियामकीय व्यवस्था, डिजिटल इंटीग्रेशन, स्थिरता और हितधारकों की धारणा जैसे प्रमुख मानकों पर करता है। इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार श्रेणियों, इग्जेम्प्लर, हाई परफॉर्मर, एक्सेलरेटर्स और ग्रोथ सीकर्स में रखा जाता है, जिनमें ‘इग्जेम्प्लर’ सबसे ऊंची श्रेणी है। दिल्ली ने लगातार प्रगति करते हुए लीड्स 2023 और 2024 में ‘अचीवर’ श्रेणी से आगे बढ़कर इस वर्ष देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार किया है, जिसे मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। इससे शहरी माल परिवहन, अंतिम चरण की डिलीवरी व्यवस्था और शहरी फ्रेट मैनेजमेंट को अधिक व्यवस्थित बनाया जाएगा। पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर 46 अनिवार्य लेयर्स में से 38 का सफल इंटीग्रेशन किया जा चुका है। साथ ही 317 अतिरिक्त लेयर्स भी जोड़ी गई हैं। इससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वित इंफ्रास्ट्रक्चर योजना और परियोजनाओं के क्रियान्वयन को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक निवेश से जुड़ी स्वीकृतियों एवं अनुमतियों की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है। वहीं, यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) के जरिए एपीआई आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग और डेटा एक्सचेंज की सुविधा विकसित की गई है, जिससे विभिन्न लॉजिस्टिक्स हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाए गए पॉटहोल-फ्री रोड अभियान के तहत दिल्ली की मुख्य और आंतरिक सड़कों में बड़े स्तर पर सुधार किया गया है। साथ ही देश की पहली रिजनल रेपिड ट्रांजिट रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत कॉरिडोर के संचालन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के बीच यात्री और माल परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के फेज-IV विस्तार, जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक भी शामिल है, से राजधानी में मल्टीमॉडल शहरी परिवहन को नई गति मिली है। साथ ही अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिससे माल परिवहन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिल रही है। डिजिटल सिस्टम और टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस के उपयोग में दिल्ली का प्रदर्शन राष्ट्रीय और केंद्र शासित प्रदेशों के औसत से बेहतर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2025 को अंतिम रूप दे रही है। इस नीति का उद्देश्य माल ढुलाई में भीड़भाड़ कम करना, नियामकीय जटिलताओं को दूर करना और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को समाप्त करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर पॉलिसी के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग ढांचे में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं डीटीसी और देवी बस सेवा के विस्तार से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत कर सड़क यातायात और माल परिवहन दबाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली औद्योगिक नीति के जरिए लॉजिस्टिक्स निवेश और रोजगार सृजन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वर्ष 2025 में डीएमआरसी मेट्रो-कार्गो पायलट प्रोजेक्ट के तहत ब्लू डार्ट के साथ साझेदारी कर नॉन-पीक घंटों में मेट्रो के जरिए पार्सल परिवहन शुरू किया गया है, जिससे सड़कों पर निर्भरता कम होगी और रोड कॉरिडोर पर दबाव घटेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कुशल मानव संसाधन निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) की नीतियों के माध्यम से सूक्ष्म एवं कारीगर आधारित उद्योगों को लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। वहीं दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू), आईआरआईएलएमएम और ट्रांसग्लोब एकेडमी जैसे संस्थानों के जरिए लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में प्रशिक्षण और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुशल मानव संसाधन उपलब्धता के मामले में भी दिल्ली का प्रदर्शन केंद्र शासित प्रदेशों के औसत से बेहतर रहा है, जिससे राजधानी देश के प्रमुख लॉजिस्टिक्स ह्यूमन कैपिटल हब के रूप में उभर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लीड्स 2025 में दिल्ली ने लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स सेवाएं, संचालन एवं नियामकीय व्यवस्था तथा स्थिरता एवं समानता जैसे सभी प्रमुख मानकों पर राष्ट्रीय और यूटी औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। सड़क, रेल, एयरपोर्ट, डिजिटल सिस्टम, वेयरहाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में दिल्ली को मजबूत अंक प्राप्त हुए हैं। परिवहन सेवाएं, टर्मिनल सेवाएं और कुशल मानव संसाधन के मामले में भी दिल्ली का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है। साथ ही अंतरराज्यीय माल परिवहन सुगमता और नीति सुधारों में भी दिल्ली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हालांकि शिकायत निवारण व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता को भी चिन्हित किया गया है, जिस पर सरकार गंभीरता से कार्य करेगी। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि लॉजिस्टिक्स सेक्टर के मजबूत होने से न केवल व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, इससे राजधानी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार ने भविष्य में भी इस क्षेत्र में और सुधार करने तथा नई तकनीकों को अपनाने पर जोर देने की बात कही है।