Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
कारोबारी को धमकी, पुलिस जांच में जुटी
खरड़: चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली के खरड़ निवासी एक कारोबारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच अब मोहाली पुलिस को सौंप दी गई है। यह धमकी एक अज्ञात नंबर वाइस रिकार्डिंग भेजकर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में तेजी ला रही हैं। 24 घंटे में परिणाम भुगतने की चेतावनी: संते माजरा कॉलोनी, सेक्टर-127 के निवासी शिकायतकर्ता लवप्रीत सिंह का ऑफिस M/S Waheguru Productions, सेक्टर-22B, चंडीगढ़ में है। उन्होंने SSP चंडीगढ़ को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2026 की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से धमकी भरी वॉइस रिकॉर्डिंग मिली। इसमें आरोपी ने खुद को "हैरी बॉक्सर" बताते हुए लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर 24 घंटे में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पत्नी और बच्चों के बारे में पूरी जानकारी होने का किया दावा: लवप्रीत सिंह के अनुसार, आरोपी ने उनकी पत्नी पायल और बेटी अवनीत कौर का नाम लेकर परिवार की निजी जानकारी होने का दावा किया। साथ ही, सेक्टर-17 स्थित उनके ऑफिस की जानकारी होने की बात कहकर डराने का प्रयास किया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके पास धमकी से जुड़ी वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं।