Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
नगर निगम ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया
फरीदाबाद: फरीदाबाद में नगर निगम ने कार्य में लापरवाही के मामले में सख्ती दिखाते हुए दो एसडीओ और एक जेई को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों पर विकास कार्यों में ढिलाई और समय पर परियोजनाओं को पूरा न करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की समीक्षा कर यह कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला शहर की प्रमुख सडक़ों से जुड़ा है, जहां हाल ही में बने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की गंभीर खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ सडक़ों पर निर्माण मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते सडक़ें बनने के कुछ ही दिनों में खराब होने लगीं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी बडख़ल क्षेत्र में स्थित मॉल ऑफ फरीदाबाद के सामने बनी आरएमसी सडक़ में सामने आई। यहां सडक़ की सतह असमान पाई गई और फिनिशिंग भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई। इस मामले में संबंधित एसडीओ प्रेम से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। वहीं, एनएचपीसी चौक से बाइपास तक बनाई गई सडक़ को भी निरीक्षण के बाद दोबारा तोडऩे के निर्देश दिए गए हैं। जांच में निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की पुष्टि हुई है। अब यह सडक़ ठेकेदार को अपने खर्च पर दोबारा बनानी होगी, साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल के अनुसार, अब सभी सडक़ों की नियमित जांच की जाएगी। हाल में ही आयोजित हुए दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक मूल चंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना ने खराब सडक़ों के बनने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। सडक़ों की खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता के पैसे से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल के अनुसार, अब सभी सडक़ों की नियमित जांच की जाएगी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रोजाना सैंपलिंग भी कराई जाएगी।