Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
धार्मिक आयोजन से गूंजा हाईलैंड सोसायटी परिसर
जीरकपुर: बलटाना स्थित हाईलैंड सोसायटी, कालका रोड में 11 मई से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू हो गई। कथा आरंभ होने से पहले रविवार दोपहर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचन वृंदावन से पधारे श्री श्री विंदेश बालाजी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 17 मई 2026 तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 17 मई को समापन समारोह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुरभी सूरी, विमल सूरी, श्रेया सूरी, शुभम सूरी सहित कोहली और सूरी परिवार की ओर से करवाया जा रहा है। कथा में ट्राइसिटी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धार्मिक माहौल बना हुआ है।