Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/13 मई। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थाना कैंट क्षेत्र में की गई। आरोपी पाकिस्तान के इशारे पर काम करते थे। CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश शामिल है, जो पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों आकाश और रेहान से संपर्क बनाया। आरोप है कि अटारी सेक्टर में ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी जाती थी, जिन्हें आगे अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। 2 पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद सबसे पहले पुलिस ने आकाशदीप सिंह और हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आकाशदीप के खुलासे पर एक और पिस्तौल बरामद की गई। आगे की जांच में मनीष सिंह, किशन सिंह और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से तीन और विदेशी हथियार तथा छह कारतूस मिले। बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर करते थे नेटवर्क में शामिल बरामद हथियारों में ऑस्ट्रिया और क्रोएशिया में बने ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, इटली निर्मित .32 बोर और अमेरिका निर्मित .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांवों के बेरोजगार युवाओं को पैसों का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल कर रहे थे। ---