बिना बिल एमटीपी किट बिक्री का खुलासा, जांच शुरू
लुधियाना (अशोक सहगल): डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के निर्देशों के तहत MTP किटों की अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बेल एमटीपी किट बेचने पर एक केमिस्ट को काबू किया है
इस अभियान के तहत नवदीप संधू, ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी, लुधियाना-3 द्वारा दो फर्मों का निरीक्षण किया गया। हैबोवाल कलां के रघुबीर पार्क क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर विभाग द्वारा फर्जी ग्राहक भेजकर जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान फर्म द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और बिना बिक्री बिल जारी किए MTP किट बेची गई, जो कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन है। इस संबंधी तथ्य मौके पर तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज किए गए।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा स्टॉक में उपलब्ध MTP किट का खरीद रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया, जो कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत अनिवार्य है।
ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी लुधियाना-3 नवदीप संधू ने बताया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।