Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
मजदूरों का एकजुट आंदोलन, फैक्टरी स्थानांतरण के खिलाफ मोर्चा
लालड़ू: लालड़ू स्थित एटक कार्यालय में सोमवार को फ्रीडनबर्ग प्लांट-1 एवं 2 यूनियन (सीटू) और एफएनआई कॉन्ट्रैक्टर्स मजदूर एकता यूनियन (एटक) के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कानूनी विशेषज्ञ विनोद कुमार चुघ ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से “फ्रीडनबर्ग साझा मजदूर मोर्चा” के गठन की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद कुमार चुघ ने फैक्टरी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा चेन्नई (तमिलनाडु) में नई फैक्टरी स्थापित करने के बाद अब पंजाब स्थित यूनिटों की मशीनों को वहां भेजने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में सरकारी सब्सिडी लेकर उद्योग लगाए गए और अब उन्हें दूसरे राज्यों में स्थानांतरित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूर किसी भी कीमत पर फैक्टरी बंद नहीं होने देंगे और बिना अनुमति कोई मशीन या सामान बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब एटक मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। चुघ ने मांग की कि “ईस्ट पंजाब फैक्ट्रीज कंट्रोल ऑफ डिस्मेंटलिंग एक्ट-1948” तथा “इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट-1947” की धारा 25-ओ के तहत प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो फ्रीडनबर्ग के कर्मचारी संयुक्त आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक में गठित समझौता समिति में गुलजार सिंह, समीर शर्मा, ईश्वर राम, मुकेश सैनी, हरजिंदर लाडी, गुरदीप सिंह, कमलदीप सैनी, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह और विनोद कुमार चुघ को शामिल किया गया। इस मौके पर शुभम, आदर्श कुमार शर्मा, अजीत, विपन कुमार, संजीव कुमार, मनजीत सिंह, जसबीर सिंह, सोहन लाल, अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह सहित अन्य मजदूर भी मौजूद रहे।