Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
बॉलीवुड हाइट्स-2 सोसायटी के छह लोगों पर मामला दर्ज
जीरकपुर: पीरमुछल्ला स्थित बॉलीवुड हाइट्स-2 सोसायटी में पार्किंग विवाद को लेकर महिलाओं से मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विशाल चौहान, रीतू चौहान, दीपक महाजन, पूजा महाजन, विशाल गर्ग और प्रमोद अरोड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह विवाद सोसायटी में वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता सारिका गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 8 मई को गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान संदीप सिंगला के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की गई। झगड़े में घायल होने के बाद संदीप सिंगला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ढकोली में भर्ती करवाया गया। सारिका गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 मई की सुबह जब वह और बबीता नेगी सोसायटी के पार्क में बैठी थीं, तभी प्रमोद अरोड़ा वहां पहुंचा और समझौता करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि मना करने पर उसने बबीता नेगी के साथ मारपीट की, थप्पड़ मारे और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी ढकोली ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।