Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
"संजीव अरोड़ा केस में सियासी घमासान, तीक्षण सूद का बयान चर्चा में"
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि आम आदमी पार्टी अपने आप को कट्टर ईमानदार होने का सर्टिफिकेट देकर दूसरे दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है। अब सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की कट्टर बेईमानी की पोल धीरे -धीरे खुल रही है। पहले दिल्ली में सरकार के समय आप नेताओं ने बहुत से घोटाले किए थे। जिनमे से शराब घोटाले में तो आप के मुख्य नेताओं को जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। पंजाब में आप के वर्करों तथा नेताओं का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। सरकार का कोई भी काम तहसील ,थाना,नगर निगम या अन्य कार्यालयों में हो बिना लेन - देन नहीं होता। आप के बहुत से मंत्री तथा विधायक पहले ही भ्रष्टाचार की कारवाई का सामना कर रहे है। पिछले सप्ताह वेस्टर्न टॉवर खरड़ में ED द्वारा मारे गए छापों में करोड़ो रूपए की नगद राशि मिली है। जिसका सबंध मुख्यमंत्री के PA से तथा एक मंत्री से जोड़ा गया है। आम आदमी पार्टी द्वारा एक बड़े कारोबारी व मंत्री संजीव अरोड़ा को जब राज्य सभा का सदस्य बनाया गया तो लेन - देन का काफी शोर मचा था। उसके बाद उसे उप चुनाव में विधायक बना कर शक्तिशाली विभागों का मंत्री बना दिया गया। ED के छापों में मंत्री अरोड़ा पर कई तरह की वित्तीय घपलेबाजी के आरोप लगे है। श्री सूद ने कहा कि इमानदारी के नाम पर वोट लेने वाली यह पार्टी धनायडों तथा घपलेबाजों की पार्टी बन के रह चुकी है। लोगों को तंग करके फ़िरोतियो की तरह मोटी -मोटी रकम भ्रष्टाचार के रूप में वसूल की जाएगी । उन्होंने कहा कि अरोड़ा की गिरफ़्तारी से आप का कट्टर बेईमानी चेहरा बेनकाव हो गया है।