Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panchkula: ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी, लावारिस बैग लौटाकर मिसाल कायम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
"ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया महत्वपूर्ण दस्तावेजों और नकदी से भरा लावारिस बैग, वेस्टर्न कमांड कर्मचारी ने जताया आभार"
पंचकूला: पंचकूला पुलिस लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपनी ईमानदारी, सतर्कता और जनसेवा की भावना से भी लोगों का विश्वास जीत रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक लावारिस बैग उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सूरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ संजय को मॉर्निंग ड्यूटी के दौरान एक लावारिस बैग मिला। ड्यूटी के प्रति सतर्कता एवं जिम्मेदारी दिखाते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के उक्त बैग को थाना में जमा करवाया, जिसे आगे की कार्रवाई हेतु कांस्टेबल पवन के सुपुर्द किया गया। सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ पीएसआई अभिषेक की टीम द्वारा बैग में मौजूद दस्तावेजों एवं संपर्क विवरण के आधार पर बैग मालिक का पता लगाने के लिए तत्परता से प्रयास किए गए। जांच के दौरान बैग में चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ कुछ नकदी राशि भी बरामद हुई। जांच उपरांत बैग मालिक की पहचान विकास चांदले निवासी चंडी मंदिर के रूप में हुई, जो हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात बैग एवं उसमें रखा समस्त सामान सही सलामत एवं सुरक्षित अवस्था में उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर विकास चांदले ने पंचकूला पुलिस, विशेष रूप से एसपीओ संजय एवं कांस्टेबल पवन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।