Uturn Time
Breaking
Ludhiana: आम आदमी पार्टी के झूठे आरोपों का भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब Chandigarh: मनीमाजरा में झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से छीनी गई पोस्ट ऑफिस पासबुक बरामद Panchkula: पंचकूला में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नगर निगम चुनाव: हर बूथ पर रहा पुलिस का सख्त पहरा Panchkula: कालका में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले तीन स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार Chandigarh: सेक्टर 31 पुलिस ने ई - रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; महिंद्रा पिकअप समेत सामान बरामद Hushiarpur: बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी, भाजपा कार्यकर्ता पंजाब और पंजाबियत की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हों : डॉ. रैना Hushiarpur: 15वां फेडरेशन कप 12 और 13 जून को लुधियाना में होगा आयोजित Hushiarpur: शिरोमणि अकाली दल के शासनकाल में हुआ विकास आज भी लोगों को याद है: लाली बाजवा, तलवाड़ Hushiarpur: खुरालगढ़ साहिब से लौटते वक्त बस हादसा, कोई हताहत नहीं Chandigarh: चंडीगढ़ मेट्रो फिर चर्चा में, मनीष तिवारी का सिस्टम पर वार Mohali: मोहाली-चंडीगढ़ में बड़ी वारदात टली, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी सहित दो गिरफ्तार; विदेशी पिस्टल बरामद Chandigarh: चंडीगढ़ में नर्सरी कारोबार का मौका, नगर निगम करेगा 7 साइटों की ई-नीलामी
Logo
Uturn Time
पुलिस ने ई-रिक्शा चोरों को पकड़ा, पिकअप वाहन जब्त
चंडीगढ़ (अजीत झा): असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-31 थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप, दो ई-रिक्शा और 10 बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देसराज उर्फ देसू निवासी सुंदर नगर, मौली जागरां पार्ट-2 और रवि कुमार उर्फ पप्पू निवासी सुंदर नगर, मौली जागरां पार्ट-2 के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ ई-एफआईआर नंबर 0583 दिनांक 08 मई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला अर्जुन निवासी दीप कॉम्प्लेक्स, हल्लोमाजरा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 मई की रात रामदरबार फेज-2 स्थित मंडी ग्राउंड से उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। मामले की जांच के दौरान सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 9 मई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा पिकअप, दो ई-रिक्शा और 10 बैटरियां बरामद कर कब्जे में ले लीं। पुलिस के मुताबिक आरोपी देसराज छठी तक पढ़ा है और पिकअप चालक का काम करता है, जबकि रवि कुमार नौवीं पास है और मजदूरी करता है। दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।