Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: एमसी कमिश्नर अमित कुमार ने हल्लोमाजरा में लिया जायजा, सड़क व सीवरेज सुधार के आदेश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
हल्लोमाजरा में एमसी कमिश्नर अमित कुमार का दौरा, जलभराव, सीवरेज और सड़क समस्याओं पर अधिकारियों को दिए निर्देश
चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर अमित कुमार ने बुधवार को हल्लोमाजरा क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर इलाके में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, सीवरेज, सड़क और सार्वजनिक ढांचे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान उनके साथ नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा , मनोनीत पार्षद नरेश पंचाल , सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीई, जेई और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने चंडीगढ़-अंबाला रोड के साथ स्थित निचले खाली भूखंड का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को यूटी चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट कार्यालय के साथ समन्वय कर कॉम्प्रिहेंसिव लैंड यूज प्लान (सीएलयूपी) तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्षद को प्रस्तावित सामुदायिक उपयोग को लेकर औपचारिक प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया। जलभराव रोकने के लिए अंतरिम ड्रेनेज व्यवस्था का भी आकलन करने के निर्देश दिए गए। हल्लोमाजरा की गली नंबर-61 बी के निरीक्षण के दौरान अमित कुमार ने सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी के लिए समग्र ड्रेनेज योजना तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती नालों में अवैध सीवरेज डिस्चार्ज की पहचान कर उसे मुख्य सीवरेज लाइन से जोड़ा जाए। इसके अलावा शॉप नंबर-687 के पास सड़क निर्माण प्रस्ताव का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को लाल डोरा सीमा की जांच के बाद गली में पक्की सड़क बनाने की संभावना पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया। दौरे के दौरान हल्लोमाजरा स्थित सरकारी स्कूल में भूमि की कमी का मुद्दा भी उठा। कमिश्नर ने अधिकारियों को पहले नगर निगम की उपलब्ध जमीन पर स्कूल विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। यदि उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं होती है, तो मामले को आगे विचार के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा जाएगा। एमसी कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके और जमीनी स्तर पर निगरानी के जरिए विकास कार्यों को गति दी जाएगी।