Uturn Time
Breaking
Chennai: हाई कोर्ट में गूंजा मामला, विजय पर FIR की मांग वाली याचिका सूचीबद्ध Hoshiarpur: दूध, पनीर और खोए के 6 सैंपल लिए गए: डॉ. जतिंदर भाटिया Ludhiana: नई सड़क तोड़ने की तैयारी से हड़कंप, DC ने मांगी रिपोर्ट Chandigarh: बम धमाकों के साथ गरमाई राजनीति, नेताओं में जुबानी जंग Entertainment: बोल्ड अंदाज़ में इंटरनेट पर छाईं Pooja Hegde, फैंस के दिलों में लगी आग Ludhiana: स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, दूध के सैंपल लेकर जांच शुरू Ludhiana: लुधियाना नगर निगम ने बिल्डिंग नियम उल्लंघन पर कसी नकेल, E-BVMS सिस्टम लागू Hoshiarpur: गढ़शंकर पुलिस ने अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति ग्रिफ्तार Ludhiana: PAU में प्रशासनिक खींचतान का असर, छात्र हो रहे प्रभावित Derabassi: भांखरपुर में चाकुओं से हमला, तरसेम सिंह की मौत; पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप Jagraon: सीटी यूनिवर्सिटी में फिर हादसा: दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत स्थिर; प्रबंधन पर उठे सवाल Jagran: वार्ड नंबर 3 में अकाली दल की हुंकार, बीबी गुरप्रीत कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
Logo
Uturn Time
"विकास कार्यों में गड़बड़ी पर DC सख्त, जांच के आदेश"
लुधियाना: लुधियाना में नगर निगम के विकास कार्यों की तेज रफ्तार के बीच अब लापरवाही के मामले भी सामने आने लगे हैं। हंबड़ा रोड पर करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क को कुछ ही दिनों बाद फिर से तोड़ने की नौबत आ गई है। वजह बताई जा रही है कि यहां पानी की पाइपलाइन डालने का काम बाकी रह गया था। इस मामले पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। डीसी ने यह भी माना कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा तेजी से विकास कार्य पूरे करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस जल्दबाजी में कई खामियां उजागर हो रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना समन्वय के किए जा रहे कार्यों से जनता के टैक्स का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सड़क तोड़ने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितना सख्त कदम उठाता है।