Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
"घर से जेवर व नकदी चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में"
पंचकूला : जिले में घर में घुसकर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी बरामद की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 25 अप्रैल को गांव अलीपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दी थी कि देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, चांदी के कंगन व पायल समेत करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में तकनीकी जांच और गहन पड़ताल के बाद 3 मई 2026 को आरोपी रामशरण उर्फ सन्नी, निवासी अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला को गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को 4 मई को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीसीपी ने कहा कि जिले में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।