Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सही दिशा की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव साधोवाल में 43.22 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुख्यमंत्री खेल मैदान का आज पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रिबन काटकर लोक अर्पित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल खेलने की जगह नहीं होते, बल्कि ये अनुशासन, स्वस्थ जीवन और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरों में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इन खेल मैदानों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना तथा अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए ऐसे खेल मैदान युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी सेहत को तंदुरुस्त रखें। इस अवसर पर गांव साधोवाल की पंचायत, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। गांव वासियों ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह खेल मैदान गांव के लिए एक बड़ी सौगात है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अंत में डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान की देखभाल और सुव्यवस्थित प्रबंधन को सुनिश्चित बनाया जाए, ताकि युवा इसका पूरा लाभ ले सकें।