Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/2 मई। मोहाली के जीरकरपुर में वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन के बाहर से कारोबारी के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा लिया। इस वारदात को आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में युवक व युवती भी शामिल हैं। दोनों पुलिस अफसर बनकर कारोबारी को उठा ले गए थे। मामले की शुरुआत तब हुई, जब हाईलैंड पार्क निवासी सुमित सूद ने अपने पुराने दोस्त और जालंधर के कारोबारी नीरज कक्कड़ से मिलने की योजना बनाई। 30 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे सुमित अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन पहुंचे, जहाँ नीरज पहले से उनका इंतज़ार कर रहे थे। बोले- पटियाला सीईए से हैं, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है शाम करीब 6:45 बजे जब सभी दोस्त साथ बैठे थे, तभी एक मास्क पहने युवती वहाँ आई और नीरज से बात करने लगी। इसी दौरान दो हट्टे-कट्टे युवक वहाँ पहुंचे और नीरज को जबरन पकड़ लिया। जब दोस्तों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने खुद को पटियाला सीआईए का कर्मचारी बताया। उन्होंने दावा किया कि नीरज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और वे उसे गिरफ्तार करने आए हैं। इसके बाद वे नीरज को अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी नीरज का कोई सुराग न मिलने पर सुमित सूद ने कोहिनूर ढाबा के पास पुलिस को सूचना दी। कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से एसआई जसवंत सिंह की टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ----