Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सोशल मीडिया पर बुलेट बाइक से फायर स्टंट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने सोशल मीडिया पर बुलेट बाइक से फायर स्टंट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर एक दिन पहले देवी मंदिर के पास स्टंट करने का वीडियों वायरल हुआ था। एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर में सिक्योरिटी एजेंट (एसए) तैनात ईएएसआई कर्मबीर ने शिकायत देकर बताया था कि उसने फोन में सोशल मीडिया पर देखा की देवी मंदिर के नजदीक आस्कर हस्पताल के पास विक्की मोर्टस के नाम से बाइक की दुकान है। दुकान के सामने एक युवक बुलेट बाइक पर बैठकर रेस देकर साइलेंसर से पटाखे फोड़ रहा है, उसका साथी लकड़ी के डंडे पर कपड़ा बांधकर उसमें आग लगाकर उसे बुलेट के साइलेंसर के सामने कर रहा है। बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकलते ही आग भड़क रही है। दोनों युवक आग से लापरवाही करके मानव जीवन को खतरे में पहुंचा रहे है। इससे आमजन को जानमाल का नुकशान हो सकता था। उसे पता चला बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वाले युवक का नाम तेज कॉलोनी निवासी वंश है और डंडे पर बंधे कपड़े में आग लगाकर साइलेंसर के आगे करने वाले युवक का नाम माई जी कॉलोनी निवासी समीर है। थाना शहर में एसए कर्मबीर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 287, 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया की पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस टीम ने बुधवार को दोनों आरोपियों को सेक्टर-18 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बुलेट बाइक से फायर स्टंट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना स्वीकारा। बाइक की सेल बढाने के लिए स्टंट का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया; एएसपी हर्षिग गोयल आईपीएस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी वंश की देवी मंदिर के पास विक्की मोर्टस के नाम से बाइक रिपेयर व सेल परचेज की दुकान है। आरोपी समीर उसके पास मैकेनिक का काम करता है। वे दुकान पर ज्यादातर बुलेट बाइक ही सेल परचेज करते है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उनका मकसद बुलेट बाइक से फायर स्टंट का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को बुलेट बाइक के प्रति आकर्षित कर अपनी दुकान पर बाइक की सेल बढ़ाना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फायर स्टंट में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। एएसपी हर्षित गोयल ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बाइक से इस प्रकार के स्टंट करने से स्वंय के साथ साथ आमजन को भी जानमाल का खतरा हो सकता है। इस प्रकार की हुड़दंग बाजी आमजन के मन में दहशत और डर पैदा करती है, जिससे सुरक्षित माहौल प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि किसी को कानून व्यवस्था हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। ऐसा करते पाए जाने पर निश्चित तौर पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे सातों दिन मुस्तैद है।