Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ में विकास को बड़ी रफ्तार: F&CC ने ₹14.71 करोड़ के 67 कार्यों को दी मंजूरी, रिकॉर्ड स्तर पर फैसले - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
नगर निगम चंडीगढ़ की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी ने शहर के विकास को नई गति देते हुए ₹1471 लाख (करीब ₹14.71 करोड़) के रिकॉर्ड 67 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी। यह निर्णय मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसे नगर निगम के इतिहास के सबसे बड़े अनुमोदनों में से एक माना जा रहा है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, पार्षद हरजीत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, कंवरजीत सिंह, योगेश धींगरा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा। इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविक सुविधाओं पर बड़ा फोकस कमेटी ने शहर के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में सड़कों, फुटपाथों, पार्किंग और पावर ब्लॉक से जुड़े व्यापक कार्यों को मंजूरी दी। अटावा, हल्लोमाजरा और मौली जागरां जैसे क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। कम्युनिटी सेंटर और मार्केट होंगे मॉडर्न सुंदर नगर, सेक्टर-49, 41, 43 और 56 के कम्युनिटी सेंटरों के नवीनीकरण को हरी झंडी मिली है। वहीं सेक्टर-7, 22 और 37-38 की मार्केट्स को डेकोरेटिव और एलईडी लाइटिंग से अपग्रेड किया जाएगा, जिससे बाजारों की खूबसूरती और सुविधाएं बढ़ेंगी। स्मार्ट लाइटिंग और सड़क सुधार सेक्टर-27 और 28 में पुराने स्ट्रीट लाइट पोल्स को बदलकर ऑक्टागोनल पोल लगाए जाएंगे। कई जगहों पर नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने और मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने के फैसले भी लिए गए हैं। सीवरेज, जल और स्वच्छता पर जोर ईडब्लूएस कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम मजबूत करने, नई पाइपलाइन डालने, वाटर वर्क्स की मरम्मत और सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण व नवीनीकरण को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (SWD) से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। ग्रीन और पब्लिक स्पेस डेवलपमेंट शहर के पार्कों, ग्रीन बेल्ट्स और ओपन स्पेस को विकसित करने, फाउंटेन की मरम्मत, बच्चों के लिए प्ले इक्विपमेंट और बेंच लगाने जैसे कार्यों को भी मंजूरी मिली है। सेक्टर-34, 35 और 43 में विशेष हरित विकास कार्य किए जाएंगे। कमेटी ने वेंडिंग जोन निर्माण, फुटब्रिज पुनर्निर्माण, बाउंड्री वॉल रिपेयर, मशीनरी खरीद और विभिन्न सरकारी भवनों के नवीनीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी दी। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि ये फैसले नगर निगम की समग्र शहरी विकास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से चंडीगढ़ में विकास की रफ्तार और तेज होगी और लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।