Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण पंचकूला में देखने को मिला। मनसा देवी थाना पुलिस की टीम ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को महज 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे किशोर गुस्से में घर से बिना बताए निकल गया। जब परिजनों ने उसे घर पर नहीं पाया, तो उन्होंने तुरंत मनसा देवी थाना पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस ने बच्चे के रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्थानों पर तलाश की। करीब 4 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात लगभग 1 बजे पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग की और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए, ताकि वे अपनी समस्याएं खुलकर साझा कर सकें। साथ ही, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिससे वे कोई गलत कदम न उठाएं।