Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
सर्व रिथु सेवा फाउंडेशन के संस्थापक साजन शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर फाउंडेशन की सामाजिक पहलों की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। भेंट के अवसर पर अलका कपूर, प्राचार्य मॉडर्न स्कूल , तथा प्रख्यात ज्योतिषाचार्य साक्षी ठाकुर भी मौजूद रहीं। सभी ने समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यों को और गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साजन शर्मा ने कहा कि हमारी फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में। उन्होंने राज्यपाल को आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।