चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जिस वॉकिंग ट्रैक पर सुबह-शाम सैर करने पहुंचते हैं, उसी पर एक ग्रे रंग की क्रेटा कार चलती नजर आई। बड़ी हैरानी की बात है कि सेक्टर-10 लेजर वैली से चंद कदमों की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस का हेडक्वार्टर और पुलिस स्टेशन-3 है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिस ट्रैक पर केवल पैदल चलने की अनुमति होती है, वहां एक पंजाब नंबर की कार आराम से घूम रही है। उस समय ट्रैक पर लोग वॉक कर रहे थे, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता था। यह वही लेजर वैली पार्क है, जहां शहर के बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्टेज शो भी होते हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के खास इंतजाम होने चाहिए।
चालक बोला- मेरे पास परमिशन
मामले की जानकारी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आई। पुलिस स्टेशन सेक्टर-3 की टीम ने तुरंत गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसकी डिटेल निकाली। जांच में सामने आया कि कार मोहाली रजिस्ट्रेशन की है। उसे मोहाली निवासी एक व्यक्ति चला रहा था।
इसके बावजूद गाड़ी लेजर वैली के अंदर एंट्री कर जाती है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। पार्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने गाड़ी की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस की नजर उस पर पड़ी और फिर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
चंडीगढ़ में दिल्ली जैसा “चलता है” वाला रवैया नहीं हो सकता- नमनबीर
वहीं इस घटना का वीडियो नमनबीर सिंह द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा कि आज सुबह करीब 9 बजे एक ब्लैक क्रेटा कार लेजर वैली के अंदर देखी गई। सचमुच पटरियों और घास पर चल रही थी। मेरी विनम्र रिक्वेस्ट है कि @MCChandigarh और @trafficchd सख्त एक्शन लें। चंडीगढ़ में दिल्ली जैसा “चलता है” वाला रवैया नहीं हो सकता।
दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Google Preferr