Uturn Time
Breaking
जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज महिला आरक्षण की बहस अब केवल पंचायत, लोकसभा विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक दलों की संरचना,सत्ता के वितरण और लोकतंत्र की गुणवत्ता तक पहुँच चुकी है ED Action Over: कार्रवाई से ज्यादा ‘प्रक्रिया’ पर सवाल, लोकल टीम क्यों रही बाहर ? चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब घायल आवारा पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद
Logo
Uturn Time
।पंजाब ।पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 21 से 23 अप्रैल तक हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। हालांकि आज (20 अप्रैल) को किसी तरह का अलर्ट नहीं है। मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। रविवार को तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे किया गया तैनात स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट स्थापित किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज बुखार या लू के लक्षण दिखाई देने पर खुद दवा न लें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज करवाएं। सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे तैनात किया गया है। हीट वेव कुछ जिलों में चलेंगी 19 अप्रैल को शाम के समय मौसम अचानक बदल गया था। एक समय ऐसा लगा मानो बारिश हो सकती है और ठंडी हवाएं भी चलीं। हालांकि 21 अप्रैल से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। 21 अप्रैल को संगरूर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बन सकती है। 22 और 23 अप्रैल को संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गर्म रात रहने की संभावना है। 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ कर सकता है प्रभावित मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में करीब 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर तेज रफ्तार की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति करीब 80 नॉट है। 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जबकि उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना पुराना सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। पंजाब में चौदह जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक है। पंजाब में चौदह जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक है। हीट वेव से बचने इन चीजों का रखे ध्यान सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय कर दिए गए हैं और सीनियर डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. संगीता जैन ने बताया कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और दिल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। - दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें और हर आधे घंटे में पानी पिएं। - ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, शरीर को ढककर रखें और सिर को छाता, टोपी या दुपट्टे से ढकें। नंगे पैर धूप में न चलें। - तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा, टमाटर, लौकी और तोरी जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां अधिक खाएं।