Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पठानकोट। पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से इलेक्ट्रिक कंडा भी बरामद किया। तीनों युवक पुलिस को देख घबरा गए और स्कूटी को पीछे मोड़ने लगे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। थाना 2 पुलिस ने आरोपियों से 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन, स्कूटी की डिग्गी से 5030 रुपए ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक्टिवा सवार 3 युवक नशीले पदार्थ की सप्लाई करते थे। पटेल चौक के पास से किया काबू थाना डिवीजन नं. 2 में तैनात एसएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पटेल चौक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस साइड से होकर जा रही थी। जब पुलिस पटेल चौक में प्राइवेट अस्पताल के बैकसाइड गली में पहुंची तो सामने से एक्टिवा पर सवार होकर आए 3 युवक पुलिस को देख घबरा गए और स्कूटी को पीछे मोड़ने लगे। पुलिस ने तीनों को काबू किया। पूछताछ में स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम रोहित, बीच में बैठे युवक ने राहुल उर्फ लाडी और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू बताया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।