ज़ीरकपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी से एक फौजी का मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है, जिसके आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बलजीत सिंह पुत्र चंद सिंह, निवासी मकान नंबर 172ए, न्यू डिफेंस कॉलोनी ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपना हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर PB 31 K 3313) घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि तड़के करीब तीन बजे एक युवक, जिसने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।