Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
होशियारपुर पुलिस ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा के बेअदबी मामले को सुलझाया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा होशियारपुर 18 April : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के मामले में अहम खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 30 और 31 मार्च की रात को थाना माहिलपुर के अंतर्गत गांव नूरपुर जट्टां में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच टीमों का नेतृत्व मनप्रीत कौर ने किया, जबकि टीम में डी एस पी दलजीत सिंह खख, डी एस पी परनीत सिंह, इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर अमनदीप कौर और तकनीकी प्रभारी सुरजीत शामिल थे। तकनीकी इनपुट और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गुरकिरत सिंह की पहचान की, जिसके साथ उसके सहयोगी पवनदीप सिंह और साहिलप्रीत सिंह भी शामिल थे। आरोप है कि इन्होंने मिलकर इस वारदात की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। एसएसपी संदीप मलिक ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी गुरकिरत सिंह को वर्ष 2023 में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और उसके संबंध सिख फॉर जस्टिस से बताए जा रहे हैं। उसे इस घटना को अंजाम देने के लिए ₹50,000 की राशि मिली थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी।