Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
जीएनए यूनिवर्सिटी, फिट बाइकर क्लब, सचदेवा स्टाकस और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास में 19 अप्रैल रविवार को रन ऑफ यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रति सभी तैयारियां मुकंमल कर ली गई है,यह जानकारी कलब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि इस रन आफ युनिटी का थीम पंजाब सरकार की नशे खिलाफ चलाई जा रही मुहिंम है। प्रधान परमजीत सचदेवा ने बताया कि इस आयोजन के लिए जो पहले 500 लोग रजिस्ट्रेशन करवाएगे उन्हे कलब की तरफ से टी-शर्ट दी जाएगी, यह रन आफ युनिटी सचदेवा स्टाकस के बूलावाड़ी स्थित दफतर से शुरू होगी, सुबह 6 वजे टी-शर्ट देनी शुरू की जाएगी जिसके बाद 6.30 वजे एसएसपी संदीप मलिक हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे, बूलावाड़ी से शिमला पहाड़ी चौंक, माल रोड़ से होते हुए सदर थाना चौंक और फिर योधा मल रोड़ से होते हुए सचदेवा स्टाकस के दफतर में आकर यह रन आफ युनिटी समाप्त होगी। इस अवेंट में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए रिफरेंशमैंट का प्रबंध किया गया है। परमजीत सचदेवा ने कहा कि यह दौड़ फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। परमजीत सचदेवा ने आगे कहा कि क्लब हमेशा से सामाजिक और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है और रन ऑफ यूनिटी भी उसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जीएनए यूनिवर्सिटी का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके गुरमीत सिंह जीएनए युनिर्वसिटी, उत्तम सिंह साबी, रणवीर सिंह सचदेवा, ओकांर सिंह, सौरव शर्मा, दौलत सिंह, रोहित बसी, संजीव सोहल भी मौजूद रहे।