Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सभी नगर निकायों में एक मई से दो सप्ताह तक चलेगा स्पेशल स्वच्छता अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
- प्रदेश की नवगठित वार्ड समितियों के सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए रुबरु



- शहरों की स्वच्छता में सदस्यों की होगी अहम् भूमिका
चंडीगढ़, 16 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य के सभी नगर निकाय संस्थानों में आगामी एक मई 2026 से दो सप्ताह के लिए स्पेशल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान के अलावा वर्षभर चलने वाले सफाई कार्यों में वार्ड समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी जिमेदारी समझकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "स्वच्छ भारत मिशन" के विज़न को लक्ष्य तक पहुंचाना है। स्वच्छता के मामले में बेहतरीन कार्य करने वाले वार्डों को रैंकिंग के आधार पर उनको इन्सेंटिव देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों में नवगठित वार्ड समितियों के सदस्यों से रुबरु हो रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफ़ाई व्यवस्था लोगों की सहभागिता से ही संभव है , क्योंकि जब तक प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता की स्वयं जिम्मेवारी नहीं लेगा तब तक इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाना संभव नहीं है। उन्होंने समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने -अपने क्षेत्र के शहरी नगर निकाय में कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार से मिलकर उनके वाहन का रुट प्लान इस तरह से तैयार करें कि हर घर तक वाहन पहुंचे और सभी घरों का समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इन सदस्यों से स्वच्छता अभियान के लिए सुझाव देने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि अच्छे सुझावों पर गौर करके उनको कार्य में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वार्ड समिति के इन सदस्यों को जनता और सरकार के मध्य एक सेतु बताते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी कूड़े के उठान से संबंधित उनकी शिकायत नहीं सुनता है तो राज्य मुख्यालय पर एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाएगा जिस पर वे अपनी शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निर्धारित स्थान की बजाए अन्य स्थान पर कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों को समझाएं, टोकें, फिर धीरे-धीरे उनका भी मूड बदलने लगेगा और वे भी स्वच्छता में सहभागी बन जाएंगे। उन्होंने नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जागरूक करने की बात कही। उन्होंने वार्ड समिति के सदस्यों को "मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड" के संकल्प को पूरा करने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इन सदस्यों की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने सदस्यों को अपने -अपने क्षेत्र में सभी समुदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं भाईचारा रखने में सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्टेडियम, सरकारी अस्पतालों में भी स्वच्छता के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं में कमियों की तरफ भी प्रशासन तथा सरकार का ध्यान आकर्षित करने को कहा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी जनता की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव श्री यशपाल तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन-निदेशक श्री शाश्वत सांगवान के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।