Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी में चुनाव से पहले पारदर्शिता पर जोर, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गलत वार्ड में जुड़ रही वोटों को लेकर नेताओं ने जताई चिंता
डेराबस्सी 16 Apr : नगर परिषद चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता हरिंदर सिंह हनी, वार्ड नंबर 18 के पूर्व काउंसलर हरविंदर सिंह पिंका और भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा ने वोटर सूचियों में पारदर्शिता को लेकर अहम मुद्दा उठाया है। तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रत्येक वार्ड की वोटर लिस्ट के साथ उसका आधिकारिक नक्शा भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। तीनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान में जारी वोटर सूचियों के साथ वार्ड का नक्शा उपलब्ध नहीं है, जिससे वार्ड सीमाओं को समझना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते कई बार अन्य वार्डों के वोट गलत तरीके से किसी दूसरे वार्ड में शामिल हो जाते हैं, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया कि यदि प्रत्येक वार्ड का नक्शा उपलब्ध कराया जाए तो गलत वोटों की पहचान आसानी से हो सकेगी और समय रहते उनमें सुधार किया जा सकेगा। इससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या परेशानी से बचा जा सकेगा। हरिंदर सिंह हनी, हरविंदर सिंह पिंका और पवन धीमान पम्मा ने प्रशासन से अपील की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी वार्डों की वोटर सूची के साथ संबंधित वार्ड का नक्शा अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।