Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 16 अप्रैल : शहर में विकास कार्यों को तेज करने और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से लुधियाना नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश प्रशार और नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने वीरवार को एमसी जोन-डी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि चल रहे सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और वरिष्ठ अधिकारी जमीनी स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। खासतौर पर कैनाल आधारित जल आपूर्ति परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में कई पार्षद व स्थानीय नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर व अन्य शाखाओं के अधिकारी भी मौजूद रहे। एमएलए बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सतत विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए कचरे की नियमित उठान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।