Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/15 अप्रैल। मोहाली के सिटी सेंटर में एक युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस को युवती का बैग मिला है। उसमें मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। युवती अंबाला की रहने वाली है। पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है। सिटी सेंटर चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। वहां से पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती ने 5वीं मजिल से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था। युवती की स्कूटी से एक आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर ही पेरेंटस को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। उसकी पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तान्या एक्टिवा पर आई थी। जो बैग मिला है, उसमें एक्टिवा की चाभी व लंच बॉक्स मिला है। लड़की ने खुद छलांग लगाई है या किसी ने उसे वहां से धक्का दिया? इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की वर्किंग है। हालांकि, वह कहां काम करती है, इस बारे में पेरेंटस के आने के बाद साफ होगा। थाना एयरोसिटी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर के समय हुई। युवती जीरकपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। ----