Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब विधानसभा द्वारा विभिन्न हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
पंजाब विधानसभा ने आज अपने विशेष सत्र के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंजाब विधानसभा ने आज अपने विशेष सत्र के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित कर हाल ही में दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने पूर्व मंत्री स. लाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके द्वारा की गई जनसेवा तथा पंजाब के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की गई। सदन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मथुरा-वृंदावन तथा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र में माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं के साथ हुए दुखद हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की गई। विधानसभा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ गहरी सहानुभूति जताई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, सदन के सदस्यों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। सदन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को भी श्रद्धांजलि दी गई और भारतीय संगीत में उनके योगदान को स्मरण किया गया। सदन के सदस्यों ने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।