Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा बोले—पार्क सिर्फ मनोरंजन नहीं, स्वस्थ जीवनशैली का आधार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/ यूटर्न/ 6अप्रैल।“रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में डेराबस्सी हलके के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर काउंसिल के सहयोग से वार्ड नंबर 13 के साधू नगर में ₹50 लाख और आदर्श नगर में ₹30 लाख की लागत से तैयार किए गए आधुनिक पार्कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर काउंसिल की प्रधान आशु उपनेजा, जो वार्ड की एम.सी. भी हैं, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वादे को जमीनी स्तर पर लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि डेराबस्सी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण व मरम्मत, गलियों और नालियों का सुधार, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, आम आदमी क्लीनिक, सरकारी स्कूलों का उन्नयन और खेल मैदानों का विकास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा मिल रही है, जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्कूल ऑफ हैप्पीनेस के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। नए बनाए गए पार्कों के बारे में विधायक ने कहा कि ये पार्क केवल मनोरंजन के केंद्र नहीं हैं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पार्कों में बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, बैठने की समुचित व्यवस्था और हरित वातावरण विकसित किया गया है। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से लोगों को राहत मिल रही है और इलाके की तस्वीर बदल रही है।