Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना 04 अप्रैल : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने शहर के विकास को गति देते हुए 4.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। करीब 8 किलोमीटर लंबे इन विकास कार्यों के तहत लुधियाना वेस्ट के वार्ड 55, वार्ड न 57 , वार्ड न 56 , वार्ड 71 की न्यू बीआरएस नगर , शाम नगर , न्यू शाम नगर , राजगुरु नगर के एच जे और ब्लॉक जे की मुहय सड़क लोधी क्लब से नामदेव चौंक , बीआरएस नगर ब्लॉक ई, जॉन दी से फिरोजपुर रोड तक की सड़कों और मुख्य मार्गों का निर्माण व अपग्रेडेशन किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन परियोजनाओं में न्यू बीआरएस नगर, शाम नगर, राजगुरु नगर, सराभा नगर और राख बाग जैसे प्रमुख इलाकों को शामिल किया गया है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों की आंतरिक गलियों को भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। ठेकेदारों को तीन वर्षों तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से सड़क ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। यह पहल लुधियाना सहित पूरे पंजाब को आधुनिक, सुविधाजनक और विकसित शहरों की श्रेणी में लाने की दिशा में अहम साबित होगी।