Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ कॉलोनी में शरारती तत्वों का उत्पात 6 गाड़ियों के तोड़े शीशे, इलाके में दहशत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/4/अप्रैल। जगरांव शहर की चंडीगढ़ कॉलोनी में शुक्रवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा मार्केट के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में भय और रोष का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। रात 11:15 बजे की घटना: गाड़ियों के मालिक अमित लुंबा, अमित शर्मा और सचिन लुंबा से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। कुछ अज्ञात लोगों ने चंडीगढ़ कॉलोनी की मार्केट के बाहर पार्क की गई गाड़ियों को निशाना बनाया और उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। इसी बीच, पास के एक बुटीक के ऊपर रहने वाले एक जागरूक नागरिक ने तेज आवाजें सुनकर शोर मचा दिया। लोगों की मुस्तैदी के कारण शरारती तत्व मौके से फरार हो गए, जिससे वहां खड़ी अन्य गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने से बच गईं। सीसीटीवी कैमरों की हो रही है जांच: शनिवार सुबह पीड़ित कार मालिकों ने घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी एसएचओ परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जल्द पहचान की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग: इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके और लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ​ मार्केट के दुकानदारों के गंभीर आरोप: यहाँ अक्सर नशेड़ी किस्म के युवक घूमते रहते हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। तोड़-फोड़ की ऐसी बड़ी घटना यहाँ पहली बार हुई है। अगर जल्द ही इन असामाजिक तत्वों पर नकेल नहीं कसी गई, तो भविष्य में ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।