Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मानसिक तनाव में 24 वर्षीय युवक ने निकाला जहर, मौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/4/अप्रैल। जगरांव क्षेत्र के गांव चीमना कलां के 24 वर्षीय युवक परमवीर सिंह ने मानसिक तनाव के चलते जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव सिधवां कलां के खेतों में बनी मोटर के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिधवां कलां के खेतों में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जगरांव के मोर्चरी में रखवाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक की उम्र करीब 24-25 वर्ष थी और वह करीब चार महीने पहले दुबई से वापस लौटा था। पुलिस के अनुसार, परमवीर सिंह 2 अप्रैल को अपने घर से बाइक पर निकला था और अगले दिन उसकी मौत की खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता प्रदीप सिंह ने भी कुछ वर्ष पहले आत्महत्या कर ली थी। परिवार के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में नशे से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। गांव चीमना कलां के सरपंच सर्वण सिंह ने बताया कि परमवीर अपने परिवार का इकलौता सहारा था। कुछ महीने पहले उसके दादा के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी और वह रोजगार की तलाश में भटक रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की माता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।