Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब राजभवन में राजस्थान–ओड़िशा स्थापना दिवस का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। चंडीगढ़ में सोमवार को राजस्थान और ओड़िशा स्थापना दिवस के अवसर पर पंजाब राज भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के कलाकारों ने घूमर, गणगौर गीत और कालबेलिया नृत्य जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया भी मौजूद रहीं और कलाकारों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। अपने संबोधन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांस्कृतिक विविधता में निहित है और ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों की परंपराओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे शहर में विभिन्न प्रदेशों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर डीसी निशांत यादव , डीजीपी सागर प्रीत हूडा , मनदीप बराड , पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान परिवार सेवा संस्था द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में राजस्थान और ओड़िशा मूल के लोगों ने भाग लिया। राजस्थान परिवार सेवा संस्था के संस्थापक पवन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विरासत, एकता और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि शहर में विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द का प्रतीक भी बना।