Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी/यूटर्न/1 अप्रैल। डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर मंगलवार को पंजाब ट्रेडर्स कमीशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। बैठक की अध्यक्षता हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और जिला ट्रेडर्स कमीशन मोहाली के वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान ने की। बैठक में डेराबस्सी ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन अजय कुमार, नायब तहसीलदार हरमन, बिजली बोर्ड के एसडीओ गुरजिंदर सिंह व सहायक एसडीओ हरविंदर सिंह, सिविल अस्पताल के डॉ. आशीष गर्ग, एएफएसओ परमिंदर सिंह, जेई एमसी कमलजीत सिंह, पुलिस चौकी मुबारकपुर से सब इंस्पेक्टर जीएस गुराया, जीएसटी विभाग से इंस्पेक्टर ज्योति तथा मेन बाजार समिति के प्रधान महेंद्रपाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में ट्रेडर्स कमीशन के समक्ष रखीं। जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। बैठक के अंत में व्यापारियों ने पंजाब सरकार और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि ट्रेडर्स कमीशन की स्थापना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जिससे अब उनकी समस्याओं का समय पर समाधान संभव हो पा रहा है।