Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2025 में उसने जीरकपुर से शिमला जाने के लिए एक कैब बुक की थी, जिसे निशान सिंह चाहल चला रहा था। शिमला पहुंचने के बाद उसका कुछ सामान गाड़ी में ही छूट गया था। इसके बाद अक्टूबर में जब उसने आरोपी से संपर्क कर अपना सामान वापस मांगा, तो आरोपी ने चंडीगढ़ आने पर सामान लौटाने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2025 में आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि वह शिमला में है और वह वहीं आकर अपना सामान ले जाए। जब पीड़िता शिमला पहुंची, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मार्च 2026 में शादी करने का वादा किया था और तारीख भी तय कर दी गई थी, लेकिन तय दिन पर वह शादी के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।