Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
अजीत झा, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मौलिजागरां इलाके में रविवार रात करीब 9:50 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक तेजधार हथियार (कृपाण) लेकर सरेआम घूमता नजर आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था और हाथ में कृपाण लेकर गली में उत्पात मचा रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद हमलावर ने गली में खड़ी कई गाड़ियों पर वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस पूरी वारदात की फुटेज आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौलिजागरां में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ओर से प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही। फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि इस घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाएगी या फिर किसी बड़ी वारदात का इंतजार किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर जब मौलिजागरां थाना प्रभारी हरिओम से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।