Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े चर्चित भ्रष्टाचार मामले में अब जांच और गहराती नजर आ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को इस केस में नए और अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कई अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। सीबीआई ने इस मामले में अज्ञात अफसरों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज कर ली है और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एजेंसी ने शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर मोबाइल फोन, अहम दस्तावेज और नकदी जब्त करने की अनुमति भी मांगी है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले साल दर्ज भ्रष्टाचार केस से ही जुड़ी हुई है। अब तक की जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक रिपोर्ट, व्हाट्सएप चैट, पूछताछ और दस्तावेजों से कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क के सबूत सामने आए हैं। सीबीआई का दावा है कि आरोपी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी लोगों को अवैध लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत लेते थे। 8 लाख की रिश्वत से खुला मामला यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था, जब 16 अक्टूबर को सीबीआई ने बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। वह मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से डीआईजी भुल्लर के नाम पर 8 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जांच आगे बढ़ने पर भुल्लर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। घर से करोड़ों की बरामदगी सीबीआई की तलाशी के दौरान सेक्टर-40 स्थित भुल्लर के आवास से करीब 7.5 करोड़ रुपये नकद और लगभग 2.5 किलो सोना बरामद हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया। सीबीआई अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।