Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/28 मार्च।हल्लोमाजरा कजहेरी और सेक्टर-52 क्षेत्र के हजारों परिवार इन दिनों नए गैस कनेक्शन बंद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों द्वारा नए कनेक्शन अस्थायी रूप से रोक दिए जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता विक्रम सिंह ने संबंधित विभाग में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से उस शिकायत को “निपटाया गया” बताकर बंद कर दिया गया। इससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि गैस कनेक्शन का मामला सीधे लोगों की रसोई से जुड़ा है। कनेक्शन बंद होने से खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर असर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरी में महंगे और असुरक्षित विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई परिवार लंबे समय से नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय शिकायतें बंद करना उचित नहीं है। अरविंद सिंह और विक्रम सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नए गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और जनता को स्पष्ट समयसीमा व पारदर्शी जानकारी देने की भी मांग की गई है। दोनों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा। वहीं, प्रशासन से अपील की गई है कि जनता की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द राहत प्रदान की जाए।