Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/28 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि मध्य एशिया की स्थिति के बावजूद राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि घबराने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है और कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। पेट्रोल पंपों पर रोजाना पर्याप्त मात्रा में बिक्री हो रही है और तेल कंपनियों ने सप्लाई बढ़ा दी है। रसोई गैस की स्थिति भी संतोषजनक है, जहां प्रतिदिन लाखों सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए धन्यवाद किया और कहा कि सरकार “राष्ट्र प्रथम” की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सरकार का सहयोग करने की अपील की।