Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 मार्च। लुधियाना के गांव महमूदपुरा के सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर के अंदर ही एक महिला आंगनवाड़ी वर्कर पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने न केवल स्कूल में घुसकर मारपीट की, बल्कि महिला को जबरन दूसरे गांव ले जाकर भी प्रताड़ित किया। पीड़ित महिला कुलविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव महमूदपुरा के सरकारी स्कूल में बतौर आंगनवाड़ी टीचर कार्यरत हैं। 19 मार्च की सुबह करीब 10:15 बजे जब वह स्कूल में अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। तभी गांव के ही रहने वाले आरोपी गुरजोत सिंह और सुखविंदर कौर स्कूल में घुस आए। बिना किसी बात के आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, मारपीट के दौरान आरोपी ने उसके द्वारा दिए गए सोने के गहनों के बारे में पूछने लगा। जब पीड़िता ने बताया कि गहने उसकी बहन के पास गांव खानपुर में रखे हुए हैं तो आरोपी उसे जबरन पकड़ कर गांव खानपुर ले गया। वहां भी आरोपियों ने महिला की जमकर पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। लुधियाना पुलिस ने कुलविंदर कौर के बयानों के आधार पर गुरजोत सिंह और सुखविंदर कौर के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है एक महिला कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हमला करना गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।