Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।पंजाब के जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में अनुकंपा के आधार पर 14 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नए चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी में राज्य सरकार की नीति के तहत की गई हैं। इसका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सहायता देना और उनके योग्य आश्रितों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना है। मंत्री ने बताया कि कुल 14 उम्मीदवारों में से 2 को क्लर्क, 9 को सेवदार, 1 को सहायक सेवदार, 1 को जूनियर टेक्नीशियन और 1 को सहायक (तकनीकी) के रूप में नियुक्त किया गया है। हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई और समग्र विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने नए नियुक्त उम्मीदवारों से अपील की कि वे ईमानदारी, समर्पण और मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और राज्य के विकास में अहम योगदान दें। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।