Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
हरसिमरत की मौजूदगी में बल्ला राम नगर के अनेक कांग्रेसी शिअद में शामिल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
बठिंडा/यूटर्न/ 24 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता, बठिंडा संसदीय क्षेत्र से सांसद हरसिमरत कौर बादल की मौजूदगी में बल्ला राम नगर के कई कांग्रेसी परिवार शिअद में शामिल हो गए। इस अवसर पर हरसिमरत कौर बादल ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। शिअद में शामिल होने वालों में हरदीप सिंह, परभजिंदर सिंह डिंपी, अमरिंदर सिंह बंटी, वरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरशरण सिंह, हिमांशु यादव, सौरव, गुरसेवक सिंह, ब्रह्मा ठाकुर, बिन्नी शर्मा, गुरविंदर सिंह और जगतार सिंह सहित कई अन्य शामिल रहे। इन सभी ने बताया कि वे शिरोमणि अकाली दल बठिंडा शहरी के हलका इंचार्ज इकबाल सिंह बबली ढिल्लों की प्रेरणा से कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए हैं। नव-शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि अकाली दल की पूर्व सरकार के दौरान हुए विकास कार्य और जनहित योजनाएं आज भी लोगों को याद हैं। उनका आरोप था कि न तो पिछली कांग्रेस सरकार और न ही मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर सकी है। उन्होंने कहा कि थर्मल प्लांट, उद्योगों और रोजगार के बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस काम नजर नहीं आया। इस मौके पर इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं के इस समर्थन से पार्टी और मजबूत होगी तथा आने वाले समय में प्रदेश में शिअद की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन, राजबिंदर सिंह सिद्धू, मोहनजीत सिंह पुरी, कुलदीप सिंह नंबरदार, गुरदीप सिंह, इकबाल सिंह मिठड़ी, डॉ. गुरसेवक सिंह, सुखदेव सिंह सीरा, जगदीप सिंह गहरी, हरजीत सिंह हरजी, भूपेंद्र सिंह और राजदीप सिंह सोई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।