Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/19 मार्च।लुधियाना में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित नागपाल रिजेंसी होटल के पास का है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 50 हजार रुपये नकद, क्रेडिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार, वह 16 मार्च को अपने पति के साथ वहां किसी काम से आई थी। जैसे ही उन्होंने गाड़ी पार्क की और आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि दंपत्ति को संभलने का मौका भी नहीं मिला और आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।