Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 18 मार्च।शहर के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चंडीगढ़ खेल विभाग ने स्पोर्ट्स टैलेंट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी है। इसके साथ ही, इस बार स्कॉलरशिप पुराने नियमों के तहत देने की तैयारी की जा रही है, जिससे सैकड़ों खिलाड़ियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विभाग के संकेतों के अनुसार, 2023-24 सत्र में राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुराने नियमों के आधार पर ही कैश अवार्ड दिया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है और जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकती है। गौरतलब है कि पहले लागू किए गए नए नियमों के कारण विवाद खड़ा हो गया था। विभाग ने शर्त रखी थी कि केवल उन्हीं खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप मिलेगी, जिनके टूर्नामेंट में कम से कम सात टीमें शामिल हों। इस नियम के चलते बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विशेषकर महिला खिलाड़ी, स्कॉलरशिप से वंचित हो गई थीं। खिलाड़ियों और अभिभावकों के विरोध के बाद अब पुराने नियमों पर लौटने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से इंटर-स्कूल और कॉलेज स्तर की महिला खिलाड़ियों को विशेष राहत मिलेगी, क्योंकि कई खेलों में महिला टीमों की संख्या सीमित होती है। इसके अलावा, नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत कोच को भी कैश अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। 2020 से 31 मार्च 2025 तक जिन कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं, वे 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमों की खामियों को दूर करने के लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी, जो विभिन्न खेलों में टीमों की संख्या और अन्य पहलुओं की समीक्षा करेगी। खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने बताया कि खिलाड़ियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।