Uturn Time
Breaking
Mohali: मोहाली में नए स्कूलों के लिए गमाडा की पहल, तीन शैक्षणिक प्लॉट ई-नीलामी पर Chandigarh: चंडीगढ़ में 12 नए वेंडिंग जोन पर शुक्रवार को होगा फैसला, व्यापारियों की आपत्तियों पर होगी चर्चा जीएम को किया सस्पेंड, जांच जारी, कई और लोगों पर भी गिर सकती है गाज पंजाब के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस का मुकाबला कांग्रेस से ऐसा भी होता है: बैंक ऑफ बड़ौदा का 5,700 करोड़ का अदालत के बाहर सबसे महंगा समझौता तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी दीवार से टकराई, एसएचओ गंभीर जख्मी Bathinda: बठिंडा हिरासत मौत मामला: इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या के आरोप तय Chandigarh: पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों की पदोन्नति का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हटाई रोक Chandigarh:पंजाब में मतदाता सूची अपडेट अभियान तेज, 11-12 जुलाई को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर: सीईओ अनिंदिता मित्रा Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Chandigarh: पंजाब में बच्चों के भविष्य की नई नींव, 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार Fazilka: फाजिल्का में पुलिस का मुंशी हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज भी निलंबित
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/18 मार्च।हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। शाहाबाद के यारा गांव में हुए इस हादसे में तीन बच्चों समेत परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पड़ोसियों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलेंडर में धमाका इतना जोरदार था कि रसोई की टाइलें टूट गईं, घर की दीवारों में दरारें आ गईं और दरवाजा उखड़कर दूर जा गिरा। धमाके की वजह से आसपास के घरों में भी कंपन महसूस हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे यारा गांव में गीता देवी अपनी रसोई में गैस पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलेंडर में धमाके के साथ आग लग गई। गैस लीक होने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया, जिससे घर में सो रहे लोग भी झुलस गए। आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई और धमाके की वजह से आसपास के घर भी हिल गए। इस हादसे में गीता देवी (52), उनके पति रुपेंद्र कुमार (55), बेटा कर्ण (26), पुत्रवधू कोमल (24), पोती वैष्णवी (4), सास चरणों देवी (80) और भतीजा बांका झुलस गए। कर्ण शाहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में सफाई कर्मी है। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और 112 पर कॉल करके फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि सिलेंडर में लगी पिन प्रेशर की वजह से अचानक निकल गई थी, जिससे सिलेंडर में धमाका हो गया। गैस फैलने से आग भड़क गई। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।